बाड़मेर। जिले की सदर पुलिस ने ऑपरेशन संपोलिया के तहत अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 4.10 ग्राम स्मैक बरामद की है। फिलहाल पुलिस आरोपी से मादक-पदार्थ की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है। एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया- जोधपुर रेंज आईजी विकास कुमार की ओर से अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ ऑपरेशन संपोलिया चलाया जा रहा है। एएसपी जसाराम बोस, डीएसपी रमेश कुमार शर्मा के सुपरविजन में सदर थानाधिकारी सीआई सत्यप्रकाश के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम ने गांव डिंगडा रोड बाड़मेर गादान में घूम रहे एक संदिग्ध युवक को पकड़कर पूछताछ की गई। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर उसकी तलाशी ली गई। तो उसके पास से 4 ग्राम 10 मिलीग्राम स्मैक मिली। इस पर उसको पकड़ कर थाने लाया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी जुझार सिंह पुत्र निवासी उडंखा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। फिलहाल पुलिस आरोपी से स्मैक कहां से लेकर आया और किसको सप्लाई करने वाला था इसको लेकर पूछताछ कर रही है। कार्रवाई में हेड कांस्टेबल परमवीर, कांस्टेबल भरत कुमार, शंकर सिंह, सुरेश कुमार, पुरखाराम और प्रमोद कुमार शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़
Answers about News Television
March 12, 2026
4:20 pm
Answers about Artists and Painters
March 12, 2026
4:19 pm
Answers about Dr. Pepper
March 12, 2026
4:17 pm
Best Korean Skincare Products for Acne Prone Skin
March 12, 2026
4:17 pm

ड्रग्स लेकर घूम रहे युवक को दबोचा; 4.10 ग्राम स्मैक की जब्त, पूछताछ जारी
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

