बाड़मेर। बालोतरा जिले की सिवाना पुलिस ने ऑपरेशन शिकंजा के तहत कार्रवाई करते हुए 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। बीते 6 माह से फरारी काट रहा था। अब तक दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके है। फिलहाल पुलिस आरोपी से मादक-पदार्थ की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार 6 नवंबर 2021 को सिवाना थानाधिकारी मय पुलिस टीम ने गश्त के दौरान पादरू रोड पर बिना नंबरी बाइक आती दिखाई दी। पुलिस टीम व गाडी देखकर बाइक सवार वापस मुड़कर भागने लगा। संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उसका पीछा किया। बाइक सवार को रुकवाकर पूछताछ की गई। हड़बड़ा गया। नाम पूछने पर उसने अपना नाम अशोक कुमार पुत्र मोहनलाल निवासी चांदनसरा पादरू सिवाना बताया। अपने पास अवैध रूप से 50 ग्राम अफीम का दूध होना स्वीकार किया।
इस पर पूछताछ कर उसको गिरफ्तार किया गया। जांच पड़ताल के बाद कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया। सिवाना थाने के अनुसार पूछताछ के बाद मामले में फरार चल रहे शेष आरोपी मोहनलाल घटना के बाद से फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए सिवाना थानाधिकारी के नेतृत्व में स्पेशल टीम बनाई गई। टीम ने लगातार तकनीकी और संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी गई। मामले की गंभीरता एवं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी बालोतरा ने 5 हजार रुपए इनाम घोषित किया गया। पुलिस टीम की निगरानी, सुझबूझ एवं प्रयासों से फरार आरोपी मोहनलाल पुत्र भैराराम निवासी चांदनसरा, पादरू सिवाना को डिटेन कर पूछताछ की गई। अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में शामिल होना स्वीकार करने पर उसे गिरफ्तार किया गया।