अलवर। अलवर जिला ब्राह्मण सभा द्वारा पहली बार भव्य शोभायात्रा के पश्चात समीक्षा बैठक एवं सहयोगी समाजिक संगठनो / समाजसेवी व्यक्तियों जिन्होंने विशेष रूप से भव्यता में साथ रहे उनका ब्राह्मण छात्रावास में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें परशुराम जन्मोत्सव संयोजक डॉ दीपक शर्मा ने बताया कि इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि ब्राह्मण शिरोमणि पंडित धर्मवीर, जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा, त्रिपोलिया महंत जितेन्द्र खेड़ापति, संरक्षक अशोक कुद्ल, गोविंदगढ अध्यक्ष कैलाश भगवती रहे। इसमें अलवर जिला ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष विश्वभर दयाल वशिष्ठ ने बताया कि इस वर्ष पिछले वर्षों कि भांति महिला पुरुष बच्चों वृद्धजनो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और समाज में एक सकारात्मक ऊर्जा का विकास किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के आगे दीप प्रज्ज्वलित एवं माला पहनाकर किया गया। इस दौरान सम्मानित जनों में महंत त्रिपोलेश्वर, इस्कान अलवर, विप्र फाउंडेशन, सनातन ब्राह्मण कल्याण फाउंडेशन, वैष्णव ब्राह्मण समाज, आदि गौड़ ब्राह्मण सेवा समिति, चाणक्य परिवार, परशुराम कला मंदिर समिति, वैदिक ब्राह्मण संघ, हरियाणा ब्राह्मण समाज, राजस्थान ब्राह्मण समाज, राज. ब्रम्हा कार्मिक समूह, महिला मंडल अलवर ब्राह्मण सभा, ब्राह्मण समाज पटरी पार, विशेष पहलगाम हमले झांकी स्टेप बाय स्टेप, परशुराम सर्किल समिति, अलवर जिला युवा ब्राह्मण समाज एवं समाज सेवी झम्मन लाल शर्मा,कवि योगेश वशिष्ठ, यश जोशी, जगराम शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, महेश उपाध्याय, डॉ गोपाल शास्त्री शर्मा, पंकज शर्मा, केपी शर्मा, महिला प्रकोष्ठ से रेणु मिश्रा, सत्यनारायण शर्मा, राजेश शर्मा, रमेश शर्मा, कपिल शर्मा, देवदत्त शर्मा, पदम जोशी, शम्भू दयाल शर्मा,प्रकाश शर्मा, नवीन शर्मा, विनोद शर्मा, दीपक पंडित, प्रमोद शर्मा, प्रतीक शर्मा, विवेक शर्मा , साहिल शर्मा, यक्ष जोशी, सागर शर्मा , दिनेश शर्मा, नरेश शर्मा, विजय सारस्वत रामावतार शर्मा, नरेश शर्मा, हरिओम शर्मा, सुरेश शर्मा, चन्दपुनीत शर्मा आदि का सम्मान दुपट्टा पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र शील्ड देकर किया गया। इसमें कार्यक्रम के मंच संचालन मोहित पंडित ने बताया कि जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा ने सभागार में 10 एयर कंडीशनर लगवाने की पहल रखी। कार्यक्रम के अन्त में सभी विप्रो जनों के लिए भोजन प्रसाद कि उत्तम व्यवस्था रखी गई।