बनेड़ा। बनेड़ा सुंदरकांड परिवार ने धर्मप्रेमियों के बीच एक नई धार्मिक चेतना जगाने हेतु सामूहिक सुंदरकांड पाठ की पहल शुरू की है। इस श्रृंखला का उद्देश्य नगर के प्रत्येक गली, मोहल्ले और मंदिर में धर्म की अलख जगाना है। हर शनिवार रात 8:15 से 10:00 बजे तक मंदिर टू मंदिर सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। इसकी शुरुआत नाथ कुड़ी के बालाजी मंदिर से की गई है। यह पहल केवल पाठ तक सीमित नहीं, बल्कि धार्मिक संगठनों को एकजुट कर नगर में सामूहिक धर्म शक्ति और समरसता बढ़ाने का माध्यम है। सुंदरकांड परिवार ने सभी समाजों, संगठनों और मंदिरों से इस मुहिम से जुड़ने की अपील की है। नगर के धार्मिक संगठनों में इस पहल को लेकर उत्साह है और इसे धर्म प्रचार का सशक्त साधन माना जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़
Развал схождение адреса в сервисе – условия в Москве
March 13, 2026
3:27 pm
Автосервис Ниссан в Москве ДжапАвто
March 13, 2026
3:24 pm
Interlock Support Heart
March 13, 2026
3:24 pm
Best Vape Deals In Our Store
March 13, 2026
3:23 pm

बनेड़ा में शुरू हुई सुंदरकांड पाठ की अनूठी पहल, धर्म एकता का संदेश
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

