Explore

Search

February 8, 2026 6:50 pm


तीन बच्चों की मां ने की खुदकुशी, पंचायत में पीहर-ससुराल पक्ष ने किया समझौता

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

आबूरोड। सदर थाना क्षेत्र के चंडेला में एक 40 वर्षीय महिला ने घर में फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। मृतका की पहचान अर्जुन की पत्नी सूकली के रूप में हुई है। सोमवार की देर शाम को घटना की सूचना मिलते ही गिरवर चौकी प्रभारी कैलाशचंद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत मृतका के मायके पक्ष को सूचित किया। रात में ही मायके पक्ष के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर मॉर्च्युरी में रखवाया। रात में मायके और ससुराल पक्ष के बीच सामाजिक पंचायत का आयोजन हुआ। दोनों पक्षों में सहमति बनने के बाद मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका की शादी 20 वर्ष पहले हुई थी। उसके दो बेटे और एक बेटी है। उसका पति मजदूरी का काम करता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर