हनुमानगढ़। जिले में रात के समय ताला तोड़कर ज्वेलरी की दुकान में घुसे दो चोरों ने काउंटर में रखे चांदी के गहने चोरी कर लिए। चोरों ने तिजोरी का ताला तोड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। यह घटना पड़ोस की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। ज्वेलर्स की रिपोर्ट के आधार पर टिब्बी पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहे चोरों की पहचान के प्रयासों में जुटी है। पुलिस के अनुसार वेदप्रकाश (42) पुत्र कृष्णलाल निवासी वार्ड दस, गांव जाखड़ांवाली तहसील पीलीबंगा हाल गुरुद्वारा के सामने पीरकामड़िया पीएस टिब्बी ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि उसकी ज्वेलरी की दुकान गोगामेड़ी मंदिर के सामने ग्राम पीरकामड़िया में स्थित है। 17 मई की रात करीब 12.50 बजे 2 चोरों ने उसकी दुकान का ताला तोड़कर शटर खोला। इसके बाद शीशे के गेट का ताला तोड़कर अन्दर घुसे। अन्दर काउंटर का शीशा और ताला तोड़कर काउंटर में रखे करीब 6 किलो चांदी के नए और पुराने गहने चोरी कर लिए। चोरों ने तिजोरी का ताला तोड़ने की कोशिश की। बाहर का लॉक तोड़कर तिजोरी को नुकसान पहुंचाया। वारदात पड़ोसी रणजीत सिंह की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने दो अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच हेड कॉन्स्टेबल रामस्वरूप को सौंपी है।

लेटेस्ट न्यूज़
Podrobný průvodce pro mostbet online a mostbet promo code a instrukcí na mostbet app.
February 8, 2026
4:59 pm
Что нужно знать о бонусах онлайн-казино казино вован
February 8, 2026
4:57 pm
tambroker 45s
February 8, 2026
4:55 pm
FileViewPro for ARF, ZIP, BIN, and More
February 8, 2026
4:53 pm

ज्वेलर्स शॉप से 6 किलो चांदी के गहने चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

