भीलवाड़ा। जिले में मंगलवार रात एक बुजुर्ग व्यापारी के साथ लूट की वारदात सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के वकील कॉलोनी में बाइक सवार दो बदमाशों ने व्यापारी की आंखों में मिर्ची डालकर 85 हजार रुपए से भरा बैग लूट लिया। जानकारी के अनुसार, भंडारी ट्रेडिंग कंपनी के मालिक सुरेश भंडारी (65) मंगलवार रात करीब 10:45 बजे अपनी दिनभर की कमाई लेकर स्कूटी पर वकील कॉलोनी स्थित अपने घर जा रहे थे। इस दौरान काशीपुरी वकील कॉलोनी की सुनसान और अंधेरी गली में बाइक सवार दो युवक आए और बुजुर्ग व्यापारी की आंखों में मिर्ची डाल दी। मिर्ची की जलन से परेशान व्यापारी जब आंखें मलने लगे, तब बदमाशों ने उनके हाथ से बैग छीन लिया और फरार हो गए। व्यापारी के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। बैग में 85 हजार रुपए के अलावा मोबाइल और दुकान की चाबियां रखी हुई थीं। पुलिस का मानना है कि बदमाश दुकान से ही व्यापारी का पीछा कर रहे थे। डीएसपी सिटी मनीष बड़गुर्जर ने बताया कि सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नाकाबंदी करवाई गई। पुलिस ने बदमाशों के हुलिए के आधार पर तलाश शुरू कर दी है। इस घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल है।

लेटेस्ट न्यूज़
artikel 1 game gacor
March 12, 2026
11:28 am
FileViewPro’s Key Features for Opening DRT Files
March 12, 2026
11:27 am
Hot News of Television
March 12, 2026
11:27 am

व्यापारी की आंखों में मिर्ची डालकर लूटा; दो युवकों ने दिया वारदात को अंजाम, तलाश में जुटी पुलिस
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

