कोटा। शहर के उद्योग नगर इलाके एक युवक फांसी पर लटका मिला। पता लगने पर परिजन उसे नीचे उतारकर हॉस्पिटल लाए। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। घटना देर रात थेगड़ा रोड़ स्थित मालीपुरा की है। युवक इश्यू बैरवा (20) बोरखेड़ा का रहने वाला था। आरसीसी (मजदूरी) का काम करता था। बड़ा भाई जहां चौकीदारी करता है। वहां फांसी पर लटका मिला। मृतक के भाई ने एक लड़की के भाई पर धमकाने के आरोप लगाए है। एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। बड़े भाई हरिओम ने बताया कि तीन भाइयो में इश्यू सबसे छोटा था। पिछले 2-3 साल से रायपुरा निवासी किसी लड़की से उसकी दोस्ती थी। दोनों की दोस्ती से लड़की के भाई को एतराज था। सालभर पहले लड़की के भाई ने झगड़ा किया था। आपसी समझाइश के बाद मामला खत्म हो गया था। लेकिन दोनों एक दूसरे बातचीत करते थे। कुछ समय पहले इश्यू ने बताया कि लड़की की भाई अभिषेक उसे बातचीत करने के लिए मिलने बुला रहा है। इश्यू को कहा था, उसे मेरे नम्बर दे देना उसके बाद इस बारे में कोई बात नहीं हुई।
बुधवार को इश्यू काम पर नहीं गया। शाम को इश्यू को फोन किया और तो उसने कहा वो लड़की के भाई से मिलने आया है। तब उससे कहा था, मेरी बात करवा। इश्यू ने कहा लड़की का भाई अभी दूर है थोड़ी देर बाद बात करवाता हूं। इसके बाद इश्यू ने फोन काट दिया। रात 8 बजे इश्यू मालीपुरा पहुंचा। आसपास के लोगों ने बताया कि 6-7 जने इश्यू के पास आए थे। कुछ देर बाद चले गए। मै रात 10 बजे मालीपुरा पहुंचा। इश्यू नजर नहीं आया। ऊपर के कमरे जाकर देखा तो वो फांसी पर लटका हुआ था। नाजुक से रस्सी से कड़े से फांसी पर लटका हुआ था। उसे नीचे उतारकर हॉस्पिटल लाए। उसकी मौत हो गई। हरिओम ने कहा कि उसका भाई सुसाइड नहीं कर सकता। उसे लड़की का भाई धमका रहा था। कॉल डिटेल व मामले की निष्पक्ष जांच में असली कारण सामने आएंगे। उद्योग नगर थाना ASI सतवीर सिंह ने बताया कि मृतक के भाई ने बताया कि दो तीन साल पहले इश्यू की किसी लड़की से दोस्ती थी। बुधवार को इश्यू लड़की के भाई से मिलने गया था। उसके बाद वो जिस जगह हरिओम चौकीदारी करता है। वहां गया। ऊपर कमरे फांसी पर लटका मिला। परिजनों ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।