डूंगरपुर। जिले के बटका फला गांव में कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने रात्रि चौपाल का आयोजन किया। स्कूल परिसर में आयोजित इस चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों ने कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। जल जीवन मिशन के तहत टंकी का निर्माण अधूरा है। राजस्व गांव में मिशन का काम धीमी गति से चल रहा है। उन्होंने उचित मूल्य की दुकान, डामरीकरण सड़क और सामुदायिक भवन की मांग की।
ग्रामीणों ने आंगनवाड़ी भवन, बिजली की समस्या और सड़क निर्माण के मुद्दे भी उठाए। वृद्धावस्था और दिव्यांग पेंशन की मांग भी रखी। कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को इन समस्याओं के तुरंत और गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश दिए। कलेक्टर ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की जानकारी दी। यह अभियान 15 जून से 30 जून 2025 तक चलेगा। बटका फला इस अभियान में शामिल है। उन्होंने ग्रामीणों से इस अभियान का लाभ उठाने का आग्रह किया। विभागीय अधिकारियों ने अपनी-अपनी योजनाओं की जानकारी दी। कलेक्टर ने गांव के प्रतिभावान स्टूडेंट्स को पुरस्कृत भी किया।