प्रतापगढ़। पुलिस ने अवैध अफीम की तस्करी का एक मामला पकड़ा है। थाना रठांजना पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को 545 ग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त की गई अफीम की कीमत लगभग 2 लाख 70 हजार रुपये आंकी गई है। रठांजना थाना अधिकारी दीपक कुमार और उनकी टीम 22 मई को क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान कड़ियावद फंटे पर एक युवक पीठ पर बैग लटकाए संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस वाहन देखकर वह कड़ियावद की तरफ जाने लगा। पुलिस ने युवक को रोककर पूछताछ की। उसने अपना नाम अजय कुमार शर्मा बताया। वह थाना रठांजना क्षेत्र के बाजनी गांव का रहने वाला है। बैग की तलाशी लेने पर उसमें पारदर्शी प्लास्टिक की थैली में 545 ग्राम अवैध अफीम मिली। थानाधिकारी ने इस बारे में तुरंत पुलिस अधीक्षक को सूचित किया। उनके निर्देश पर अफीम को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना रठांजना में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़
BBC Endure & Break Earth and U S. News
March 25, 2026
11:07 am
Aviator Reading Glasses: Our Top Pick vs. The Competition
March 25, 2026
11:04 am
Как правильно выбрать надежную наркологическую клинику
March 25, 2026
11:01 am
Unleash Your Edge: The Ultimate Gold Chain Men’s Necklace Guide
March 25, 2026
11:00 am

अफीम तस्करी का भंडाफोड़; 20 साल के युवक से 2.70 लाख की अफीम जब्त, आरोपी गिरफ्तार
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

