करौली। जिले की लांगरा थाना पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। आरोपी चेतराम मीना (24) और धर्मेश मीना (25) बरुला गांव के रहने वाले हैं। दोनों अपाचे बाइक से लांगरा, मंडरायल और करणपुर क्षेत्र में लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। लांगरा थाना अधिकारी वासुदेव बसवाल के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों वांटेड आरोपी चौधरीपुरा मोड़ के पास खड़े हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। भागने की कोशिश करने पर भी दोनों पुलिस की गिरफ्त में आ गए। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे अपाचे बाइक से क्षेत्र में मारपीट कर लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने इनके पास से लूट की राशि और अपाचे बाइक जब्त कर ली है। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि आरोपी अन्य वारदातों में भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस ने आरोपियों का लांगरा कस्बे में पैदल जुलूस भी निकाला। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के प्रति डर कम हुआ है। आरोपियों से आगे की पूछताछ जारी है।

लेटेस्ट न्यूज़
Tor Drug Market
March 25, 2026
2:27 pm
Dark Web Market List
March 25, 2026
2:26 pm
Uncover the Premier Gaming Adventure at Our Casino
March 25, 2026
2:24 pm
The Search for the Perfect Chain: Why Buying Jewelry Feels Like a Scam
March 25, 2026
2:21 pm

अपाचे बाइक से लूट करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार; लूट का माल बरामद
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

