धौलपुर। जिले में मंगलवार दोपहर एक सड़क हादसे में कपड़े खरीदने जा रहे दंपती की बाइक को सहजपुर गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौके पर मौत हो गई। पत्नी को गंभीर चोटें आईं। चीलपुरा निवासी जयसिंह (30) अपनी पत्नी ज्योति के साथ बाइक पर धौलपुर जा रहे थे। वे जयसिंह की साली की शादी के लिए कपड़े खरीदने निकले थे। शादी 30 मई को चौधरीपुरा में होनी है। सहजपुर गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जयसिंह की मौके पर मौत हो गई। घायल ज्योति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़
The Enterprise Of 7forallmankind .it
December 17, 2025
4:11 pm
Что такое коэффициенты в ставках и как делать прибыльные ставки
December 17, 2025
4:08 pm

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, पति की मौत; पत्नी गंभीर घायल
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

