पाली। जिले में बुधवार को एक 40 वर्षीय महिला की बॉडी जंगल में मिली। मौके पर पुलिस पहुंची और MOB, FSL टीम को भी बुलाया गया। आवश्यक जांच के बाद बॉडी बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाई। महिला की मौत कैसे हुई इसका पुख्ता कारण जानने के लिए पुलिस मेडिकल बोर्ड से उसका पोस्टमॉर्टम करवाएंगी। औद्योगिक थाने के SHO जसंवत सिंह ने बताया कि पाली शहर के हाउसिंग बोर्ड के निकट स्थित खाटू वाले श्याम बाबा मंदिर से करीब एक किलोमीटर आगे जंगल में महिला की बॉडी पड़ी होने की सूचना पर मौके पर पहुंचे। MOB, FSL को भी मौके पर बुलाया गया। आवश्यक जांच के बाद बॉडी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाई। महिला की मौत कैसे हुई है इसकी पुख्ता जानकारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएंगी। महिला की उम्र करीब 40 साल है और उसने घाघरा-ओढ़नी पहन रखी है। जिसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है।

लेटेस्ट न्यूज़
Турниры в онлайн-казино cryptoboss casino: простой шанс увеличения суммы выигрышей
March 12, 2026
6:15 pm
What are types of news?
March 12, 2026
6:11 pm
Create a Professional Bio Page with MyBioURL
March 12, 2026
6:09 pm
How to Build a Skincare Routine Based on Your Skin Type
March 12, 2026
6:09 pm

जंगल में मिला महिला का शव, मौत के कारणों की जांच के लिए होगा मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

