अकलेरा। प्रतापगढ़ जिले के जावर थाना क्षेत्र अंतर्गत चरखेड़ा गांव में बुधवार देर रात एक व्यक्ति की पड़ोसी ने शराब के नशे में लोहे के सरिए से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जावर पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पुलिस को रात में सूचना मिली कि चरखेड़ा गांव में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंचने पर मृतक की पहचान बीरम लाल (55), पुत्र मांगीलाल निवासी अर्जुनपुर के रूप में हुई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। मृतक के बेटे पानाचंद ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि आरोपी कमलेश भील जो उनका पड़ोसी है, वह नशे की हालत में गाली-गलौज कर रहा था। उसके पिता बीरम उसे समझाने गए थे, लेकिन लौटते समय कमलेश ने पीछे से उन पर लोहे के सरिए से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से बीरम की मौके पर ही मौत हो गई। हमले में आरोपी के साथ 3-4 अन्य लोग भी मौजूद थे, जिनके खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गांव में जगह-जगह दबिश दी जा रही है। थाना प्रभारी ने जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई की बात कही है। वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है और परिजन शोक में डूबे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़
Ehrliche Erfahrungen über Gambling sowie Tipps
March 11, 2026
3:23 pm
Learn How To Handle DTCP-IP Files With FileViewPro
March 11, 2026
3:20 pm
Topskin CS 2 кейсы. Топскин кейсы КС полное руководство
March 11, 2026
3:18 pm

बुजुर्ग की हत्या कर पड़ोसी फरार, नशे में गाली-गलौज करने से टोका तो सिर पर सरिए से किया वार
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

