अकलेरा। झालावाड़ जिले के अकलेरा में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर के अनुसार, आरोपियों को झालावाड़ और मध्य प्रदेश के राजगढ़ व गुना से पकड़ा गया है। घटना 30 मई 2025 की है। अकलेरा थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुरा में कचनारी मार्ग पर एक महिला अर्धनग्न और बेहोश मिली थी। पुलिस ने 35 वर्षीय पीड़िता को पहले सैटेलाइट अस्पताल अकलेरा में भर्ती कराया। बाद में गंभीर स्थिति के कारण एसआरजीएच झालावाड़ रेफर किया गया। पीड़िता ने बताया कि एक परिचित व्यक्ति ने उसे फोन कर अकलेरा बुलाया था। वह उस व्यक्ति के साथ चली गई। वहां करीब 12-13 लोगों ने रात भर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की जांच के लिए विशेष टीम बनाई गई है। इसमें 2 पुलिस उप अधीक्षक और 4 थानाधिकारियों के नेतृत्व में 34 पुलिसकर्मी लगे हुए हैं। पुलिस टीमें बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं।

लेटेस्ट न्यूज़
All-in-One C02 File Viewer – FileMagic
March 5, 2026
3:54 pm
The Low Down on Secondary 4 Math Tuition Singapore Exposed
March 5, 2026
3:53 pm
“Guide to Math Tuition for Primary 6 Students in Singapore: Helping Your Child Excel”
March 5, 2026
3:50 pm

सामूहिक दुष्कर्म मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार, झालावाड़ और एमपी के राजगढ़-गुना से पकड़े गए
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

