कोटा। शहर के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र इलाके में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने युवक का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सोपा। मृतक के भाई सुनील ने बताया कि मेरा भाई रामनरेश ड्यूटी करके कुन्हाड़ी इलाके के थर्मल गेट नंबर 2 की तरफ से रात के समय 2 जून को आ रहा था इसी दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर घायल हो गया। रामनरेश को घायल हालत में एक ऑटो चालक ने एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया। तीन दिनों तक इसका इलाज चला रहा इसी दौरान रामनरेश मौत हो गई। सुनील ने बताया कि मृतक रामनरेश के दो छोटे बच्चे हैं यह गैस एजेंसी पर सिलेंडर सप्लाई का काम किया करता था। हमारे द्वारा थाने में दुर्घटना की शिकायत भी दे दी है। आज पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है। कुन्हाड़ी थाने के एएसआई जियाउद्दीन ने बताया कि मृतक रामनरेश 2 तारीख को गैस एजेंसी से ड्यूटी कर घर आ रहा था। थर्मल गेट नंबर 2 के बाहर अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर घायल हो गया जिसका एमबीएस अस्पताल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शिकायत दे दी है मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आज शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ जांच की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़
How to Buy Stocks in the USA
August 31, 2025
8:49 pm
What Are Dividends and How Do They Work
August 31, 2025
8:32 pm
Should You Buy ETFs or Index Funds
August 31, 2025
8:29 pm
What to Avoid When Purchasing Shares
August 31, 2025
8:26 pm
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत; सिलेंडर सप्लाई कर घर आ रहा था


Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान