भीलवाड़ा। जिले की मंगरोप थाना पुलिस ने सरकारी स्कूल की टीचर के साथ मारपीट करने के मामले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों पिछले 9 महीने तक फरार चल रहे थे। मंगरोप थाना प्रभारी विजय मीणा ने बताया कि 23 सितंबर को पीड़िता स्कूल टीचर ने एक रिपोर्ट दर्ज करवाई थी जिसमें उसने बताया कि वो मंगरोप की सरकारी स्कूल में टीचर है और उसके साथ स्कूल में आकर कुछ लोगों ने बदतमीजी और मारपीट की। स्कूल टीचर की इस पर रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। इस मामले में दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मारपीट के आरोपी किशन प्रजापत (35) पिता नंदलाल प्रजापत निवासी मंगरोप ओम प्रकाश (22 ) पिता नाथूलाल गाडरी निवासी मंगरोप को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी को पकड़ने गई टीम में मंगरोप थाना प्रभारी विजय मीणा, कांस्टेबल दिलीप, कृष्ण, भगवान और राकेश शामिल रहे ।

लेटेस्ट न्यूज़
Understanding IRA Gold Investment: A Comprehensive Guide
March 11, 2026
1:07 pm
Gdzie W Góry Z Dziećmi?
March 11, 2026
1:05 pm
The Best Gold IRA Companies: A Complete Information To Secure Your Retirement
March 11, 2026
1:05 pm
Best Korean Skincare Products for Sensitive Skin
March 11, 2026
1:04 pm

सरकारी स्कूल टीचर के साथ मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार, पिछले 9 महीने से चल रहे थे फरार
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

