जयपुर। जिले में दोस्ती कर एक युवती से रेप का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी दोस्त ने शादी करने का वादा किया। पिछले दो साल तक शादी करने का झांसा देकर देहशोषण करता रहा। मुहाना थाने में पीड़ित युवती ने आरोपी दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (मुहाना) कर रहे हैं। पुलिस ने बताया- मुहाना की रहने वाली 20 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। करीब दो साल पहले उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उससे दोस्ती कर ली। दोस्ती कर आरोपी ने उससे मिलना-जुलना शुरू कर दिया। आरोप है कि मिलने के बहाने आरोपी ने उसे बुलाया। मिलने पर अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर शादी करने का वादा कर दुष्कर्म किया। पिछले दो साल तक शादी करने का झांसा देकर देहशोषण करता रहा। शादी करने का दबाव बनाने पर आरोपी ने मना कर दिया। धोखे का एहसास होने पर पीड़िता ने आरोपी दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

लेटेस्ट न्यूज़
What is the ticker symbol for organo gold?
March 6, 2026
11:30 pm
Answers about Dragon Fable
March 6, 2026
11:29 pm
Motivating Your JC1 Child to Thrive in Math: A Guide To Math Tuition for Singapore Parents
March 6, 2026
11:28 pm
Understanding HVAC Companies: Essential Comfort Providers
March 6, 2026
11:28 pm

दोस्ती कर युवती से रेप; विरोध पर किया शादी का वादा, 2 साल तक देता रहा धोखा
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

