Explore

Search

June 12, 2026 11:35 pm


पुरानी रंजिश के चलते युवक पर किया फायर, निशाना चुकने से बची जान

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बारां। जिले के नयापुरा क्षेत्र में रविवार रात पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने दूसरे युवक पर फायरिंग कर दी, लेकिन निशाना चूकने से वह बच गया। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। कोतवाली थाना एएसआई भारत सिंह के अनुसार पीड़ित असलम पुत्र असगर अली ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। असलम किसी कार्यक्रम से लौट रहा था। नयापुरा बावड़ी के पास आफताब हुसैन ने उस पर फायर कर दिया। गोली का निशाना चूक जाने से असलम बच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान के लिए पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर