Explore

Search

November 18, 2025 7:11 am


33 साल के युवक पर कुत्ते पर हमला, आंख के पास तक घाव

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

अलवर। जिले के नौगांवा क्षेत्र के मानकी गांव के पास एक डॉग ने 33 वर्षीय युवक पर अटैक कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक का पूरा चेहरा जख्मी हो गया। जिसके नाक, होठ, गाल पर घाव हैं। आंख बड़ी मुश्किल से बची है। यह घटना सोमवार की है। घायल का जिला अस्प्ताल में इलाज जारी है। पीड़ित युवक महेन्द्र कुमार ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ एक डम्पर से मलबा खाली कर रहा था। इसी दौरान एक आवारा कुत्ता ने लोगों पर हमला कर दिया। पहले साथी पर झपटा, फिर मुझ पर हमला कर दिया। मेरे चेहरे को बुरी तरह नोच डाला। आंख का थोड़ा ही हिस्सा बच पाया है।

कुत्ते के हमले से महेन्द्र कुमार का एक साथी को भी मामूली खरोंचें आईं हैं। जब उसका बीच-बचाव करने महेंद्र आया तो कुत्ते ने हमला कर दिया। पूरे चेहरे को नोच लिया। आंख के पास तक जख्म हो गए। फिर काफी लोगों ने मिलकर कुत्ते को भगाया। अलवर के डॉक्टर ने कहा कि घायल महेंद्र की हालत गंभीर है। वहीं घटना स्थल के आसपास के लोगों में डर भी है। असल में कुत्ते ने बुरी तरह अटैक किया। काफी लोगों की मौजूदगी में अटैक होने के कारण आमजन में दहशत है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर