बूंदी। जिले के नैनवां में एक महिला की खेत में काम करते समय करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। नैनवां के सरकारी अस्पताल में मंगलवार को पोस्टमॉर्टम में देरी होने पर परिजनों ने आक्रोश जताया। ग्रामीणों के विरोध और उच्चाधिकारियों को सूचित करने के बाद ही कार्रवाई शुरू हो सकी। जानकारी के अनुसार वार्ड 6 निवासी यशोदा बैरवा खेत में रजके की फसल को पानी देने गई थी। इस दौरान उसका पैर बिजली के तार के संपर्क में आ गया। जब काफी समय तक वह घर नहीं लौटीं, तो परिजन खेत पर पहुंचे। वहां उन्हें यशोदा की मौत का पता चला। मंगलवार सुबह पोस्टमॉर्टम में हुई देरी से परिजनों में आक्रोश फैल गया। डॉक्टर के देर से पहुंचने के कारण परिजन और पुलिस को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों के विरोध और उच्च अधिकारियों को सूचित करने के बाद ही कार्रवाई शुरू हो सकी। नैनवां थाने के एएसआई रमेश चंद ने बताया कि मृतका के पति जितेंद्र बैरवा की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़
Motivating Your Secondary 2 Child to Excel in Math: A Guide for Singapore Parents
March 7, 2026
5:39 am

करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, पोस्टमॉर्टम में देरी पर परिजनों ने जताया आक्रोश
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

