Explore

Search

March 11, 2026 1:43 pm


रेल इंजन की चपेट में आने से युवक की मौत, हादसा या आत्महत्या की जांच करेगी पुलिस

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बूंदी। जिले के लाखेरी इलाके में एक युवक की रेल इंजन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान कोटा खुर्द निवासी हेमंत मीणा के रूप में हुई है। लाखेरी आरपीएफ चौकी प्रभारी रणदीप सिंह के अनुसार, बुधवार को साढ़े नौ बजे घटना की सूचना मिली। एक इलेक्ट्रिक इंजन लाखेरी से कोटा की तरफ जा रहा था। लबान और घाट का बराना रेलवे स्टेशन के बीच युवक इंजन की चपेट में आ गया। इस हादसे में युवक का शरीर क्षत-विक्षत हो गया। घटनास्थल देईखेड़ा थाना क्षेत्र में होने के कारण शव को देईखेड़ा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि यह घटना एक हादसा है या आत्महत्या का मामला है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर