धौलपुर। पुलिस ने चंबल बजरी निकासी करने के एक सरगना को गिरफ्तार किया है। आरोपी रवेंद्र उर्फ रवि (29) पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। वह पुलिस टीम पर फायरिंग कर फरार हो गया था। पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा के निर्देशन में कौलारी थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने हेड कॉन्स्टेबल जयदेव की सूचना पर आरोपी को पकड़ा। रवेंद्र बसई डांग थाना क्षेत्र के रजई खुर्द का रहने वाला है। घटना 11 फरवरी को हुई थी। पुलिस टीम अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी। इस दौरान आरोपी रवेंद्र और उसके साथी शैलेंद्र ने पुलिस टीम पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चढ़ाने का प्रयास किया। रवेंद्र ने अवैध कट्टे से पुलिस टीम पर फायर भी किया। दोनों आरोपी अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को नदी में छोड़कर भाग गए थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस एक्ट, वन्य जीव संरक्षण अधिनियम और वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस घटना में प्रयुक्त कट्टे और अवैध रेत खनन स्थल की जानकारी जुटा रही है। इलाके में वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान जारी है।

लेटेस्ट न्यूज़
Math Tuition for Secondary 3 Students in Singapore: A Parent’s Essential Guide
March 7, 2026
5:13 am
Can’t Open DMB Files? Try FileViewPro
March 7, 2026
5:12 am
Is there any gaiaonline.com gold cheats?
March 7, 2026
5:12 am
Inspiring Your Secondary 2 Child to Excel in Math: A Guide for Singapore Parents
March 7, 2026
5:12 am

पुलिस टीम पर फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार; पांच महीने पहले पुलिस पर की थी फायरिंग
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

