अलवर। ऑटो ड्राइवर से लूट का मामला सामने आया है। दो युवकों और एक युवती ने बुधवार रात रीको चौक और फूलबाग के बीच ड्राइवर को रोककर 6 हजार रुपए की लूट की। मारपीट में ड्राइवर के सिर और हाथ-पैर पर चोट लगी है। घायल को अलवर जिला हॉस्पिटल लाया गया। मामला भिवाड़ी के फूलबाग थाना इलाके का है। महेंद्रगढ़ जिले के कोटिया कनीना गांव निवासी धर्मेंद्र यादव भिवाड़ी में ऑटो चलाता है। बुधवार रात वह सोना से सवारी छोड़कर लौट रहा था। रास्ते में दो युवक और एक युवती ने लिफ्ट मांगी और ऑटो में बैठ गए। करीब 10 किलोमीटर आगे चलने पर तीनों ने धर्मेंद्र के सिर पर पहले बीयर की बोतल से वार किया और फिर ईंट से सिर फोड़ दिया। इसके बाद 6 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल धर्मेंद्र किसी तरह अस्पताल पहुंचा। गंभीर चोट होने के कारण उसे अलवर जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां इलाज जारी है। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

लेटेस्ट न्यूज़
Onion Dark Website
March 9, 2026
7:21 pm
Math Tuition: Elevating Sec 3 Students in Singapore’s System
March 9, 2026
7:16 pm
How to View CPGZ Files on Any Platform with FileMagic
March 9, 2026
7:15 pm

युवती सहित 3 बदमाशों ने ऑटो ड्राइवर से की लूट, रुपए लेकर भागे
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

