चूरू। जिले के राजलदेसर थाना क्षेत्र के गांव बीनादेसर में खेत में काम करते समय एक 27 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सांवरमल जाट के रूप में हुई है। वह खेत में काम कर रहा था। इस दौरान डिग्गी के पास उसका पैर फिसल गया। डिग्गी में 8 से 10 फीट तक पानी भरा था। पानी में डूबने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से शव को डिग्गी से बाहर निकाला गया। शव को राजलदेसर अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया। मृतक के पिता जीवणराम जाट ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़
Take Advantage of Fruity E Juice Recipes – Read These 9 Ideas
March 7, 2026
4:07 am
Why Well timed AC Repairs Save Money on Energy Bills
March 7, 2026
4:06 am
Math Tuition for My P6 Kid: More Than Just PSLE Prep, Lah!
March 7, 2026
4:06 am

खेत की डिग्गी में डूबने से युवक की मौत, चूरू के बीनादेसर में काम करते समय पैर फिसला
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

