Explore

Search

July 20, 2025 5:33 am


लेटेस्ट न्यूज़

विधायक महंत प्रतापपुरी पर टिप्पणी से फैला तनाव, सरपंच पति समेत 13 गिरफ्तार

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

पोकरण (जैसलमेर)। जैसलमेर के पोकरण में विधायक महंत प्रतापपुरी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर अमर्यादित टिप्पणी करने को लेकर कस्बे में तनाव का माहौल बन गया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ पोकरण थाने पर पहुंच गई। पुलिस की समझाइश के दौरान लोगों ने थाने पर पथराव कर दिया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ा। उत्पात मचाने पर सरपंच पति समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं 40 लोगों को नामजद किया गया है। पोकरण डीएसपी भवानी सिंह ने बताया- सोशल मीडिया पर 22 जून को की गई इस पोस्ट के बाद मामला रविवार रात को तेजी से गरमा गया। पुलिस ने विवादित पोस्ट के आरोप में पोकरण कस्बे से गोमट निवासी रफीक को रात करीब 9 बजे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद माहौल और बिगड़ गया।

रात करीब 10:30 बजे गोमट के सरपंच पति फिरोज खान बड़ी संख्या में लोगों को साथ लेकर पोकरण थाने पहुंचे और पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की। शराब के नशे में उत्पात मचाने के आरोप में पुलिस ने फिरोज खान को मौके से गिरफ्तार कर लिया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। ASP प्रवीण कुमार ने बताया कि रविवार रात को पोकरण थाने और गेट पर कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव कर उत्पात मचाया। इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गई है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट करने वाले आरोपी के साथ-साथ उपद्रव फैलाने वाले गोमट सरपंच पति समेत कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, करीब 40 लोगों को शांतिभंग व उत्पात मचाने के आरोप में नामजद किया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान कर रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही जैसलमेर एसपी सुधीर चौधरी रविवार देर रात पोकरण पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए और आमजन से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। एसपी ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर किसी भी धार्मिक या सामाजिक व्यक्ति के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। एसपी सुधीर चौधरी इस प्रकरण को लेकर सोमवार दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी देंगे। वहीं, पूरे मामले में एएसपी प्रवीण कुमार की निगरानी में जांच जारी है। पोकरण क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया गया है। पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए है और किसी भी अफवाह या कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं। करण डीएसपी भवानी सिंह के अनुसार, भीड़ जुटाने का मुख्य आरोपी सरपंच पति फिरोज खान था। उन्होंने शराब के नशे में लोगों को गलत जानकारी देकर भीड़ एकत्र की। पुलिस ने फिरोज खान और उसके सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर