गोविंदगढ़ (अलवर)। अलवर के बड़ौदामेव थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर रविवार देर शाम डिवाइडर से टकराकर एक कार पलट गई। कार जयपुर से दिल्ली जा रही थी। हादसे में ड्राइवर और दो महिलाएं घायल हो गई। घायलों में यूपी के इटावा मैनपुरी निवासी ड्राइवर शिवम, गाजियाबाद की सुरभि अग्रवाल और सिंगापुर निवासी सैंड्रा शामिल हैं। सभी घायलों को पहले बड़ौदा मेव सीएचसी ले जाया गया। बाद में उन्हें अलवर रेफर कर दिया गया। सैंड्रा ने बताया कि वह अपनी दोस्त सुरभि के साथ जयपुर से दिल्ली जा रही थी। सुरभि को गाजियाबाद में रुकना था। सैंड्रा को दिल्ली से रात 10:50 बजे सिंगापुर की फ्लाइट पकड़नी थी। उन्होंने जयपुर के सांगानेर से टैक्सी बुक की थी। दुर्घटना उस समय हुई जब ड्राइवर शिवम को झपकी आ गई। इससे कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। एनएचएआई की एम्बुलेंस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

लेटेस्ट न्यूज़
Simplify LQR File Handling – FileMagic
March 18, 2026
6:20 pm
Bed Bugs in Boutiques? The Shocking Truth About Blazer Shopping
March 18, 2026
6:17 pm
เว็บตรง UFABET แทงบอล เบอร์หนึ่ง เอเชีย ฝาก-ถอนไว ค่าน้ำมาตรฐาน 2026
March 18, 2026
6:17 pm
Are You Making These Guangzhou Errors?
March 18, 2026
6:16 pm

दिल्ली – मुंबई एक्सप्रेस वे पर कार पलटी, दो महिलाओं समेत तीन घायल
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

