Explore

Search

September 4, 2025 4:57 am


घायल लेपर्ड की भूख – प्यास से मौत, पैर में चोट के कारण शिकार नहीं कर पाया

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

सिरोही। जिले के शिवगंज तहसील के वाण गांव में एक लेपर्ड की भूख और प्यास से मौत हो गई। लेपर्ड के दाहिने पैर में चोट लगी थी, जिससे वह शिकार करने में असमर्थ था। दो दिन पहले लेपर्ड ने एक पशुपालक पर हमला किया। पशुपालक बच गया, लेकिन उसके सिर में चोट लगी। अगले दिन शाम को लेपर्ड एक और पशुपालक के घर पहुंचा। वहां एक बुजुर्ग ने अपनी बकरी को बचाने का प्रयास किया, जिस पर लेपर्ड ने उस पर भी हमला कर दिया।

वन विभाग ने लेपर्ड को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया। रात करीब 1 बजे लंगड़ाता हुआ लेपर्ड पिंजरे में आया और वहीं लेट गया। वन विभाग की टीम ने देखा कि वह बहुत बीमार लग रहा था। रात 2 बजे पिंजरे में ही उसकी मौत हो गई। मृत लेपर्ड को सिरोही वन विभाग नर्सरी ले जाया गया। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाया गया। जांच में पता चला कि पैर में चोट के कारण वह शिकार नहीं कर पा रहा था। भूख और प्यास के कारण उसकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम के बाद नियमानुसार उसका अंतिम संस्कार किया गया।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर