डूंगरपुर। सागवाड़ा नगरपालिका की साधारण सभा की बैठक में कांग्रेसी पार्षदों ने बहिष्कार कर दिया। बैठक पालिका अध्यक्ष आशीष गांधी की अध्यक्षता में हुई। सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा मुख्य अतिथि रहे। बैठक में भाजपा और बीएपी के पार्षद मौजूद थे। कांग्रेसी पार्षदों ने एक पार्क से महापुरुषों की प्रतिमाएं हटाने के प्रस्ताव का विरोध किया। इससे पहले उन्होंने नगर में विरोध रैली भी निकाली। बैठक में 13 करोड़ 20 लाख रुपए के विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। इनमें गमरेश्वर तालाब के पास फूड जोन का निर्माण शामिल है। सागवाड़ा से गामठवाड़ा रोड पर डिवाइडर बनेगा। पालिका क्षेत्र में सीसी और डामर सड़कें बनेंगी। नगरपालिका के वर्तमान किराए के भवन को स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया। एक पार्क में स्थित दांडी यात्रा को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। नगरपालिका क्षेत्र में ऑडिटोरियम बनाया जाएगा। आरा मोड़ पर बिरसा मुंडा की प्रतिमा लगाई जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़
मतदाता पुनरीक्षण में अनियमितताओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सौंपा ज्ञापन
January 16, 2026
5:56 pm
Is There An Exit Strategy In Healthcare Set Up?
January 12, 2026
9:37 pm
View And Edit JSB Documents Instantly With FileViewPro
January 11, 2026
11:24 pm
Полотенца из рогожки от Наталья Текстиль
January 11, 2026
11:23 pm
सागवाड़ा नगरपालिका की बैठक में विवाद, कांग्रेस पार्षदों ने किया बहिष्कार
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

