धौलपुर। जिले के सदर थाना क्षेत्र के राजोरा गांव में एक महिला ने फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। महिला के सुसाइड करने की सूचना पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और पीहर पक्ष को बुलाकर मामले की जानकारी दी। महिला के पिता ने थाने में गृह क्लेश के चलते सुसाइड करने का मामला दर्ज कराया है। सदर थाना प्रभारी एएसआई गिरवरलाल ने बताया कि ढाई वर्ष पूर्व आगरा के फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र की रहने वाली पूजा (22) पुत्री पृथ्वीराज की शादी राजोरा गांव के महेश के साथ हुई थी। महिला का पति नोएडा में प्राइवेट जॉब करता है। सोमवार को पति के नोएडा जाने से पहले दोनों के बीच गृह क्लेश हुआ। पति के जाने के बाद महिला ने फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। महिला के सुसाइड करने के बाद ससुराल पक्ष के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर पुलिस को सूचना देकर शव अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया। एएसआई ने बताया कि पीहर पक्ष की ओर से गृह क्लेश के चलते सुसाइड करने का मामला दर्ज कराया गया है। रिपोर्ट धौलपुर एसडीएम को भेजी गई है। जिनके निर्देशन में मेडिकल बोर्ड से महिला का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़
Show Vest: The Perfect Blend of Style and Feature for Performers
March 15, 2026
3:23 pm
Казино Allwin слоти, бонуси та огляд для гравців з України
March 15, 2026
3:23 pm
FileViewPro: The Universal Opener for DPG and More
March 15, 2026
3:19 pm
1xbet 1хБет букмекерская контора БК 1xbet Ставки на спорт онлайн Вход на официальный сайт
March 15, 2026
3:14 pm

महिला ने फंदे से लटककर किया सुसाइड, पति के साथ हुआ था गृह क्लेश
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

