झालावाड़। जिले के रटलाई थाना क्षेत्र के पाटलिया कुल्मी गांव में खेत पर बुवाई कार्य के दौरान एक जहरीले कीड़े ने 11 वर्षीय बच्चे को काट लिया। जिससे बच्चे की मौत हो गई। कक्षा 4 का छात्र हरिओम अपने परिजनों के साथ खेत पर था। इसी दौरान जहरीले कीड़े ने हरिओम के कंधे पर काट लिया। काटने के बाद उसने परिजनों को सूचना दी और बेहोश हो गया। परिजन तुरंत उसे झालावाड़ अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे जनाना अस्पताल रेफर किया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल चौकी ने रटलाई पुलिस को घटना की सूचना दी है। पुलिस ने शव को मॉर्चुरी में रखवाया है। पुलिस के पहुंचने के बाद पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जाएगी। बारिश के मौसम में जहरीले जीव-जंतुओं के काटने की घटनाएं बढ़ गई हैं।

लेटेस्ट न्यूज़
Answers about Manhattan NYC
March 11, 2026
9:21 pm
When was Gulf Daily News created?
March 11, 2026
9:19 pm
Answers about Websites
March 11, 2026
9:19 pm
EU designates XNXX as very large online platform under Digital…
March 11, 2026
9:17 pm

जहरीले कीड़े के काटने से बच्चे की मौत, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

