डूंगरपुर। जिले के दोवड़ा थाना क्षेत्र में दोवड़ा गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी । हादसे में बाइक सवार एक युवती सहित 3 लोग घायल हो गए। घायलों को डूंगरपुर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोवड़ा थाना पुलिस के अनुसार भोजता का ओडा निवासी जोशना अहारी, पप्पू अहारी और संजय परमार तीनों बाइक से अहमदाबाद से अपने घर लौट रहे थे। बाइक संजय परमार चला रहा था। दोवड़ा गांव में पुलिस थाना के पास पहुंचने पर पीछे से आई एक तेज़ रफ़्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार सवार फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर लोग इकट्ठे हो गए। हादसे में जोशना, पप्पू और संजय तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना पर दोवड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे की सूचना पर मौके पर 108 एम्बुलेंस पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां घायलों का इलाज चल रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, अहमदाबाद से लौट रहे 3 लोग घायल; कार ड्राइवर फरार
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

