Explore

Search

June 13, 2026 3:42 pm


शिव भक्तों की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने लापसी पुडी का लिया आनंद

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

 

गुरला(बद्री लाल माली):- गुरला क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुरिया के ओझाघर गांव में प्रसिद्ध प्राचीन मंदिर ओझाघर महादेव पर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास के आए हुए श्रद्धालुओं ने जमकर लंगर छका और हर हर बम बम के नारे लगाते दिखाई दिए।ओझाघर महादेव के मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण कीया शिव भक्तों की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। विशाल भंडारे में महिला पुरुषों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा महाआरती के बाद से शुरू हुआ जो देर शाम तक चलता रहा। इस शुभ अवसर पर स्थानीय लोगों द्वारा कीर्तन भजन का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोग कीर्तन भजन का भी खुब आनंद उठाते हैं।विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शिवालय पर एक भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस विशाल भंडारे में दूर-दूर से हजारों की संख्या में पहुंचकर लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया तत्पश्चात भजन कीर्तन का आनंद उठाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस तरह के भंडारे से लोगों में भक्ति भाव तथा आस्था बनी रहती है और लोग भगवान के भंडारे में सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण करते हैं। भंडारा काफी देर रात तक चलता है तथा भंडारे में स्थानीय लोगों का भी सहयोग होता है। भंडारे में स्त्री पुरुष लड़के लड़कियां सभी लोग सम्मिलित होते हैं। पवित्र श्रावण मास में इस तरह के भंडारे का लोगों में खूब चर्चा है। पुजारी शिवनाथ ने बताया की विगत वर्षों की भांति लगातार सावन महीने में भंडार कराया जाता है।

Author: Shubham Purohit

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर