Explore

Search

June 4, 2026 2:18 pm


लेटेस्ट न्यूज़

विधायक गोपाल खंडेलवाल ने लक्ष्मीखेड़ा में किया ₹1 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण, जनसुनवाई कर ग्रामीणों की समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

पीएचईडी ने चलाया अवैध जल कनेक्शन पर पंजा

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

रिपोर्ट : गजेन्द्र जांगीड़

जोधपुर : जिले के कमला नेहरू नगर गुरों का तालाब स्थित महावीर जैन कॉलोनी में देर रात में अवैध जल कनेक्शन लेने की जुगत चल रही थी। गत रात्रि से लेकर अब तक 22 अवैध जल कनेक्शन लिए जा रहे थे। उसी को लेकर पीएचडी विभाग और नगर निगम की संयुक्त कारवाही की गई।

सहायक कनिष्ठ अभियंता जाहिद खान ने बताया कि हमें शिकायत मिली कि महावीर जैन कॉलोनी में अवैध कनेक्शन किए जा रहे है। टीम लेकर पहुंचे तो मौके पर अवैध कनेक्शन लिए जा रहे थे। उसी को लेकर अवैध जल कनेक्शन लेने वाले 22 कनेक्शन पर कार्यवाही कर सम्मान जब्त किया गया इसी के साथ ही अवैध कनेक्शन लेने वाले संबंधित क्षेत्र को पाबंद किया गया। जलदाय विभाग की टीम में ललित गहलोत, नरेंद्र सिंह जोधा और निगम वार्ड प्रभारी खुशीराम मीणा का सहयोग रहा।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर