बिजौलिया, बलवंत जैन। कस्बे की सब्जी मंडी में कुछ दिन पूर्व दिनदहाड़े हथियार लहराकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देकर दबंगई दिखाने के मामले में थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 3 फरार बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए हवालात का रास्ता दिखा दिया। थाना पुलिस के एएसआई सुनील बेनीवाल के अनुसार 5 जून को सब्जी मंडी क्षेत्र में थड़ौदा निवासी चाय होटल संचालक पिंटू पुरी के साथ मारपीट कर फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दिनदहाड़े मारपीट के बाद आरोपी जय सिंह पूरा जिला सवाई माधोपुर निवासी परसराम (22) पिता हंसराज गुर्जर, महेश (20) पिता गिरिराज जाट के साथ बिजौलिया निवासी लक्की (19) पिता शंकर लाल सेन को नेशनल हाईवे 27 के पास स्थित विभिन्न स्थानों पर छुप कर फरारी काट रहे थे। सूचना मिलने पर थाना पुलिस ने नला के माताजी मंदिर क्षेत्र के आसपास दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
Author: AKSHAY OJHA
namasterajsthan



