बिजौलिया, बलवंत जैन। कस्बे में गणेश महोत्सव की तैयारियों को लेकर रविवार को समिति की प्रथम बैठक माँ विंध्यवासिनी मंदिर प्रांगण में आयोजित हुई। बैठक में पंडाल निर्माण, आकर्षक सजावट, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
विश्व हिंदू परिषद प्रखड़ मंत्री दीपक गौड़ ने बताया कि इसमें इस वर्ष महोत्सव को भव्य और व्यवस्थित रूप से आयोजित करने हेतु महत्वपूर्ण जिम्मेदारी समिति की ओर से वरदान नायक चदन राजपूत मनोज रेगर को दी गई।
इस बार गणेश महोत्सव का आयोजन हर वर्ष की तरह नगर पालिका चौक में किया जाएगा। हिन्दू धर्म के अनुसार गणेश प्रतिमा मिट्टी से तैयार होगी
ओर इस वर्ष भगवान गणेश की प्रतिमा कोटा में तैयार करवाई जा रही है। समिति के सदस्य 12 सितंबर को प्रतिमा लेने जाएंगे। महोत्सव का शुभारंभ 14 सितंबर से होगा और 25 सितंबर को गणपति बप्पा का विसर्जन किया जाएगा। बैठक में समिति के वरदान नायक उमेश शर्मा , चंदन राजपूत , चीनू पवांर , मनोज रेगर गजु मालवीय , करण मेहरा रोहित रेगर कमल नितिन कोली नायक करण नायक अनुराग नायक सुमित चौहान त्रिलोक पंवार जेपी नायक रुद्र नायक मोहित दमामी भेरू नायक सहित कई सदस्य उपस्थित थे।
Author: AKSHAY OJHA
namasterajsthan


