Explore

Search

July 27, 2026 3:57 pm


लेटेस्ट न्यूज़

पालीताणा तीर्थ में आचार्य जीतरत्न सागर सूरीश्वरजी का भव्य चातुर्मास प्रवेश मालवा, नागेश्वर, उन्हेल, आलोट व चौमहला सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों गुरु भक्त, शोभायात्रा के साथ हुआ भावपूर्ण स्वागत

पालीताणा तीर्थ में आचार्य जीतरत्न सागर सूरीश्वरजी का भव्य चातुर्मास प्रवेश मालवा, नागेश्वर, उन्हेल, आलोट व चौमहला सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों गुरु भक्त, शोभायात्रा के साथ हुआ भावपूर्ण स्वागत

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

झालावाड़, गंगधार (बलवंत जैन) जैन समाज में चातुर्मास पर्व को लेकर इन दिनों धार्मिक उल्लास का वातावरण है। विभिन्न तीर्थ स्थलों पर गुरु भगवंतों के भव्य चातुर्मास प्रवेश समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विश्वप्रसिद्ध पालीताणा तीर्थ स्थित कमला विहार में परम पूज्य आचार्य श्री जीतरत्न सागर सूरीश्वरजी म.सा. एवं साध्वी शासन ज्योति श्रीजी म.सा. का भव्य एवं मंगलमय चातुर्मास प्रवेश श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर गुरु भक्तों ने शोभायात्रा निकालकर आचार्य भगवंत का भावपूर्ण स्वागत किया। प्रवेश समारोह में मालवा, नागेश्वर तीर्थ, उन्हेल, आलोट, चौमहला सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जयघोष, मंगलगीत एवं धर्ममय वातावरण के बीच हुए इस आयोजन ने सभी श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया। समारोह में प्रमुख रूप से अनिल कुमार देसरला, सुनील चोपड़ा, अजय जैन, पारस जैन, नरेंद्र कोठारी, चांदमल जैन, जितेंद्र जैन, धरमचंद जैन सेदरा, सोनू जैन, तुषार जैन, दीपक कोठारी, मिलन कोठारी, विनय जैन तथा चौमहला से गौतम जैन, मांगीलाल जैन सहित अनेक गुरु भक्तों ने अपनी श्रद्धा अर्पित कर धर्म लाभ प्राप्त किया। चातुर्मास प्रवेश के साथ ही पालीताणा तीर्थ में आगामी चार माह तक विविध धार्मिक प्रवचन, आराधना, तप एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हो गया है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के भाग लेने की संभावना है।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर