झालावाड़, गंगधार (बलवंत जैन) गंगधार-उन्हैल मार्ग पर रविवार को किटिया फंटे के पास एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी गुमटी में जा घुसी। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और कार में सवार सभी लोग एयरबैग खुल जाने के कारण सुरक्षित बच गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक ने कथित तौर पर सामने आए एक बाइक सवार को बचाने का प्रयास किया, जिसके चलते वाहन अनियंत्रित हो गया। साथ ही कुछ लोगों का कहना है कि कार का पिछला पहिया फटने से चालक संतुलन खो बैठा और वाहन सीधे गुमटी में जा घुसा। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
हादसे के दौरान कार के एयरबैग समय पर खुल गए, जिससे सवारों को गंभीर चोट नहीं आई। दुर्घटना के बाद कार में सवार लोग मौके से चले गए। सूचना मिलते ही उन्हैल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस वाहन के मालिक की पहचान करने के साथ-साथ दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच में जुटी हुई है।
Author: AKSHAY OJHA
namasterajsthan


