झालावाड़, चौमहला (बलवंत जैन) जिला स्वास्थ्य समिति झालावाड़ द्वारा हाई रिस्क प्रेग्नेंसी ( एचआरपी ) सघन मॉनिटरिंग अभियान के तहत हाई रिस्क प्रेग्नेंसी वाली महिलाओं के लिए डग ब्लॉक के सामुदायिक केंद्र चौमहला में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। विशाल रक्तदान शिविर में क्षेत्रीय विधायक कालूराम मेघवाल ने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
रक्तदान शिविर में विधायक मेघवाल ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने समाज के स्वस्थ एवं योग्य नागरिकों से नियमित रक्तदान करने और इसके प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान करते हुए कहा कि हमारा छोटा-सा प्रयास किसी परिवार की खुशियां बचा सकता है तथा किसी मां को नया जीवन दे सकता है। डग ब्लाक बीसीएमओ डॉ राजकुमार वाघेला ने बताया कि रक्तदान शिविर एक ऐसा सामाजिक आयोजन है जहाँ स्वस्थ लोग स्वेच्छा से दूसरों की जान बचाने के लिए अपना खून दान करते हैं।
ऐसे शिविर अस्पताल, स्कूल, और सामुदायिक केंद्रों पर लगाए जाते हैं। सीएचसी चौमहला मे कुल 92 युनिट ब्लड डोनेट किया गया। शिविर मे स्वास्थ्य विभाग, पुलिस प्रशासन के साथ युवक युवतियो ने बढ चढकर हिस्सा लिया। शिविर मे बीसीएमओ डॉ राजकुमार वाघेला, नर्सिग आफिसर राजेश दिनकर, रवि अग्रवाल, प्रहलाद प्रजापति, राजेश सेन, अजय नाथ, रमन नीमा, गोपालसिंह, जगदीश मेहर, श्याम राठोर, एएनएम उर्मिला पंथी, फार्मसिष्ट सचिन झाला, लेखाकार अरविन्द कौशिक, आपरेटर आशीष मालवीय, सफाईकर्मी सुनील राजोरिया, कान्ताबाई और अनिल राजोरिया की सेवाए रही। इस दौरान झालावाड से आई रुधिरा ब्लड सेंटर टीम मौजुद रही।
Author: AKSHAY OJHA
namasterajsthan


