Explore

Search

August 8, 2026 11:17 am


लेटेस्ट न्यूज़

‘एक पौधा मां के नाम’ अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिजौलिया में हुआ पौधारोपण

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बिजौलिया, बलवंत जैन।पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित ‘एक पौधा मां के नाम’ अभियान के तहत शुक्रवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिजोलिया परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, एसडीएमसी सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य दिलीप सिंह ने कहा कि मां और प्रकृति दोनों ही जीवन का आधार हैं। मां के सम्मान में लगाया गया प्रत्येक पौधा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित भविष्य सुनिश्चित करेगा।
पौधारोपण प्रभारी सुलेश चित्तौड़ा ने विद्यार्थियों से अधिकाधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। इस दौरान स्टाफ सदस्य महावीर रेगर, शिवलाल धोबी सहित विद्यालय के शिक्षकगण, एसडीएमसी के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने अपनी माताओं के नाम पर पौधे लगाकर उनकी सुरक्षा और संरक्षण का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का संदेश देते हुए सभी से अधिक से अधिक पौधारोपण करने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर