Explore

Search

August 5, 2026 2:24 am


किसानों का हक नहीं मिला तो धरना रहेगा जारी, भारतीय किसान संघ ने खोला मोर्चा

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

झालावाड़, गंगधार (बलवंत जैन)। किसानों के मुआवजा एवं फसल बीमा क्लेम राशि में कथित विसंगतियों को लेकर मंगलवार को गंगधार उपखंड कार्यालय के बाहर भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। किसानों ने आरोप लगाया कि अनेक पात्र किसानों को अब तक न तो मुआवजा राशि मिली है और न ही फसल बीमा क्लेम का लाभ, जबकि कुछ किसानों के खातों में भुगतान किया जा चुका है।

धरने पर बैठे किसानों का कहना है कि भुगतान प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं, जिसके कारण कई किसान आज भी अपने अधिकार से वंचित हैं। किसानों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी पात्र किसानों को शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की।

भारतीय किसान संघ से जुड़े किसान बबलू सिंह ने कहा कि किसानों के साथ हो रहे अन्याय को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक सभी पात्र किसानों को उनका मुआवजा एवं फसल बीमा क्लेम नहीं मिल जाता, तब तक उपखंड कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।
धरने के दौरान किसानों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की। किसानों ने कहा कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर