Explore

Search

August 7, 2026 2:29 am


लेटेस्ट न्यूज़

श्रावण मास में निकली भव्य कांवड़ एवं कलश यात्रा, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा गंगधार

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

झालावाड़, गंगधार (बलवंत जैन)। श्रावण मास के पावन अवसर पर गंगधार कस्बे में महाकाल मित्र मंडल के तत्वावधान में गुरुवार को विशाल कांवड़ एवं कलश यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने भाग लिया। महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण किए, जबकि श्रद्धालु कंधों पर कांवड़ लेकर भगवान भोलेनाथ के जयघोष करते हुए नगर भ्रमण पर निकले। पूरे मार्ग में भक्ति गीतों, डीजे और “हर-हर महादेव” के नारों से वातावरण शिवमय हो गया।

कांवड़ एवं कलश यात्रा का शुभारंभ हजारीबाग स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद यात्रा नई आबादी, मालपुरा, चावड़ी बाजार और धानमंडी बाजार होते हुए नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंची। यहां भगवान शिव का विशेष जलाभिषेक एवं महाआरती की गई, जिसके साथ नगर स्तरीय यात्रा का समापन हुआ। इसके पश्चात कांवड़ यात्री मध्य प्रदेश स्थित उज्जैन महाकाल मंदिर के लिए रवाना हुए।
यात्रा के दौरान हनुमान मंदिर समिति हजारीबाग, गोवर्धन गोशाला, कहार समाज, मेघवाल समाज, विद्यालय परिवार चावड़ी बाजार, एचपी गैस एजेंसी सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पुष्प वर्षा कर कांवड़ यात्रियों एवं महाकाल मित्र मंडल के पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर महाकाल मित्र मंडल के अध्यक्ष जगदीश राठौर, नेपाल सिंह, विक्रम सिंह, पुष्कर राठौर, राजेश नीमा, प्रमोद निगम, डॉ. हरिओम शर्मा, शिव सिंह पटेल, मनीष मिश्रा, दिलीप मोरी, बंशीलाल राठौर, हीरालाल वर्मा, कौशल शर्मा, हरिलाल राठौर, मथुरेश शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर