Explore

Search

August 6, 2026 2:05 am


लेटेस्ट न्यूज़

आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिवस पर जड़ी-बूटी दिवस मनाया, पौधरोपण कर दिया प्राकृतिक जीवन का संदेश

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

गंगधार, बलवंत जैन।आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को गंगधार स्थित लक्ष्मी मंदिर परिसर में पतंजलि योग समिति द्वारा जड़ी-बूटी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान योग, आयुर्वेद एवं औषधीय पौधों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पतंजलि योग समिति कोटा के राज्य प्रभारी अरविंद कुमार पांडे उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथियों में झालावाड़ जिला प्रभारी ओमप्रकाश मेहरा, जिला युवा प्रभारी रामस्वरूप पाटीदार, आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभाकर, कार्यकारिणी सदस्य उर्मिला व्यास तथा ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र चौमहला की प्रभारी गीता देवी शामिल रहीं।
वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति में योग और आयुर्वेद का विशेष महत्व है। औषधीय पौधे मानव जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी हैं तथा अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में सभी को अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।
कार्यक्रम में पतंजलि योग समिति डग, चौमहला एवं गंगधार इकाइयों के पदाधिकारियों और सदस्यों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। संचालन कुमोद शर्मा ने किया तथा अंत में नंदन पांडे ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर