Explore

Search

June 4, 2026 1:06 pm


लेटेस्ट न्यूज़

विधायक गोपाल खंडेलवाल ने लक्ष्मीखेड़ा में किया ₹1 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण, जनसुनवाई कर ग्रामीणों की समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

राजसमंद जिले में स्कूली बच्चों की बस पलटी, 3 की मौत:पिकनिक के लिए जा रहे थे, 17 स्टूडेंट्स गंभीर घायल; गुस्साए परिजन ने जाम किया रोड

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बाली(पाली)
राजसमंद जिले में स्कूली बच्चों की बस पलट गई। हादसे में 3 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हेडमास्टर समेत 17 स्टूडेंट्स गंभीर घायल हैं। बस में कुल 67 लोग सवार थे। इनमें 62 बच्चे, 6 टीचर और एक ड्राइवर था। जिले के देसूरी नाल में रविवार सुबह करीब 10:30 बजे हुए हादसे का कारण बस के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।
हेडमास्टर और 15 बच्चों का राजसमंद के आरके हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। एक गंभीर घायल बच्चे को उदयपुर के महाराणा भूपाल हॉस्पिटल रेफर किया गया। जहां से उसे परिजन निजी हॉस्पिटल ले गए। वहीं, ‌‌‌37 बच्चों को इलाज के बाद छुट्‌टी दे दी। जानकारी के अनुसार, बस चारभुजा (राजसमंद) से देसूरी (पाली) की ओर जा रही थी।

इसमें राछिया (आमेट, राजसमंद) के महात्मा गांधी स्कूल के बच्चे थे। बच्चे पाली के परशुराम महादेव मंदिर दर्शन और पिकनिक के लिए जा रहे थे। वे सुबह 8 बजे स्कूल से निकले थे। पंजाब मोड़ घाटी में बस बेकाबू होकर पलट गई। गुस्साए परिजनों ने चारभुजा सीएचसी के बाहर चारभुजा-राजसमंद रोड को जाम कर दिया है। वे हंगामा कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस उन्हें समझाने का प्रयास कर रही है।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर