Explore

Search

June 3, 2026 5:50 pm


लेटेस्ट न्यूज़

विधायक गोपाल खंडेलवाल ने लक्ष्मीखेड़ा में किया ₹1 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण, जनसुनवाई कर ग्रामीणों की समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

लावारिस हालत में गांजा छोड़ भागा युवक व उसका सहयोगी गिरफ्तार

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

(

भीलवाड़ा )लावारिस हालत में गांजा छोड़ भागा युवक व उसका सहयोगी गिरफ्तार

स्कूटी पर दस किलो गांजा लावारिस हालत में छोड़ भागे युवक व गांजा सप्लाई में

सहयोगी वाहन मालिक को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

कोतवाली पुलिस ने बताया कि भीमगंज थाना पुलिस ने पिछले दिनों मुखबिर सूचना पर

नेहरु विहार सेक्टर नंबर 13 के पास लावारिस हालत में खड़ी स्कूटी के पायदान पर कट्टे में

रखा दस किलो गांजा जब्त किया था। इस संबंध में भीमगंज पुलिस ने केस दर्ज किया।

इस गांजा तस्करी का खुलासा करने के लिए टीम गठित की गई। टीम ने उस स्थान जहां यह

गांजा मिला, वहां से निकलने वाले सभी रास्तों के सीसी टीवी कैमरों की फुटेज चेक की गई।

जब्त वाहन का रेकार्ड प्राप्त किया। कॉल डिटेल और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने

दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये आरोपितों में सारणों का खेड़ा, घोड़ास निवासी

रमेशचंद्र पुत्र चंपालाल बलाई व आदर्शनगर गली नंबर 3 सांगानेर कॉलेनी निवासी सुनील सांसी उर्फ कालु सांसी पुत्र गोवर्धन सांसी बताये गये हैं।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर