Explore

Search

August 29, 2025 12:56 am


लोक अदालत, विधिक जागरूकता अभियान मोबाईल वैन को न्यायिक मजिस्ट्रेट मीनाक्षी नाथ ने दिखाई हरी झंडी

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

CP तिवारी 

बिजयनगर ब्यावर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजमेर के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति बिजयनगर में आगामी लोक अदालत, विधिक जागरूकता अभियान के लिए तालुका विधिक सेवा समिति न्यायालय परिसर बिजयनगर से तालुका अध्यक्ष मीनाक्षी नाथ द्वारा मोबाईल वैन को हरी झण्डी दिखाकर कर रवाना किया गया। झण्डी दिखाते समय तालुका सचिव करणी प्रताप सिंह, अधिवक्ता संघ बार ऐसोसिएसन अध्यक्ष मुकेश प्रजापत, अधिवक्ता महेशचंद पांड्या, रामनिवास जाट, विनय पोखरणा, दिनेश टांक, धीरज खेतावत. भवानी प्रताप सिंह, अशोक शर्मा, आशीष त्रिपाठी, मोहम्मद दाउद, आदि उपस्थित रहे। मोबाईल वैन का सचांलन दिनांक 19.10.2024 से 21.10.2024 तक किया जाएगा।

वैन का सचांलन शनिवार को सथाना दौलतपुरा आदि गांवों के मध्य कर राष्ट्रीय लोक अदालत एवं नालसा पोर्टल व नालसा हेल्पलाईन का प्रचार प्रसार एवं लोगो को निशुल्कः विधिक सहायता, मध्यस्थता, तथा अन्य कानूनी जानकारी प्रदान की गई।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर