भरतपुर। डीग जिले की कुम्हेर थाना पुलिस ने एक युवक को देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी एक तिवारे में अकेले हथियार लेकर बैठा था। पुलिस ने युवक को बैठा देखा तो, उससे पूछताछ की, तलाशी के दौरान युवक से हथियार और कारतूस बरामद किए गए। थाना अधिकारी बनवारी लाल ने बताया कि मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। जिसके बाद एक पुलिस की टीम पैंगौर रोड़ पर एक छतरी के पास बने तिवारे के पाश पहुंची। तिवारे के अंदर एक युवक बैठा हुआ दिखाई दिया। पुलिस की टीम युवक के पास पहुंची और उससे उसका नाम पूछा तो युवक ने अपना नाम विकास चौधरी निवासी लखन पैंगौर बताया। पुलिस ने विकास से पूछा कि वहां क्यों बैठा तो, उसने कहा ऐसे ही बैठा हूं। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसकी तलाश ली। आरोपी के पास एक देसी पिस्टल और दो कारतूस मिले। जब उससे हथियारों के बारे में पूछा तो, वह कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया। जिसके बाद विकास चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल आरोपी से हथियार को लेकर पूछताछ जारी है।

लेटेस्ट न्यूज़
Dark Market Onion
March 24, 2026
1:03 pm
The Advantages and Disadvantages of Investing in a Automated Vacuum Cleaner
March 24, 2026
1:00 pm
Saiba como aumentar seu destaque local com o poder de depoimentos verdadeiros
March 24, 2026
1:00 pm
See Clearly, Look Stylish: My On-the-Go Vision Secret
March 24, 2026
12:58 pm

देसी पिस्टल, 2 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार : एक कोठरी में हथियार लेकर अकेला बैठा था, पुलिस कर रही आरोपी से पूछताछ
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

