Explore

Search

February 15, 2026 10:51 pm


सेवा भारती झालावाड़ में भारत माता पूजन : मेघवाल बस्ती में दीप लेकर पहुंची माताएं-बहनें, अखंड भारत का लिया संकल्प

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

झालावाड़। जिले के संजय कॉलोनी स्थित मेघवाल बस्ती के श्रीकृष्ण गौशाला में सेवा भारती की ओर से आयोजित भारत माता पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिलीप मित्तल ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रेमचंद दाधीच मौजूद रहे।

कार्यक्रम में बस्ती की माताएं और बहनें अपने घरों से दीपक लेकर पहुंचीं। प्रकल्प शिक्षिका सोनिया मेघवाल के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रांत छात्रावास प्रमुख दुलीचंद ने भारत के ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि प्राचीनकाल में भारत की सीमाएं उत्तर में हिमालय से लेकर दक्षिण में हिंद महासागर तक विस्तृत थीं।

उन्होंने कहा कि जहां हिंदू समाज संगठित नहीं रहा, वहां अलग-अलग देशों का निर्माण हुआ। आज अफगानिस्तान, म्यांमार, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, पाकिस्तान, तिब्बत और श्रीलंका जैसे देश भारत से अलग हैं और इनमें से कई देश आंतरिक संघर्षों से जूझ रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भारत दोबारा अखंड होगा।

कार्यक्रम के अंत में सेवा भारती के सदस्य डॉ. सुधीर शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। भारत माता की आरती के साथ प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

 

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर