पाली। जिले में जंगल में बकरियां के लिए पेड़ की टहनियां तोड़ते समय एक वृद्धा 11 केवी की लाइन की चपेट में आ गई। करंट से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सिरियारी थाने के SHO अशोक सिंह ने बताया कि तेजा गुड़ा निवासी 63 साल की खीमी देवी पत्नी केशर सिंह गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे को गांव के निकट अपने खेत में बकरियों के लिए पेड़ की टहनियां तोड़ रही थी। इस दौरान पेड़ के ऊपर से गुजर रही 11केवी की लाइन से पेड़ की कुछ टहनियां टच थी। जिसके हाथ लगने से वृद्धा को करंट आया और उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन व कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे। अचानक हुई इस घटना में वृद्धा की मौत होने से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। उन्हें ग्रामीणों ने संभाला।

लेटेस्ट न्यूज़
मतदाता पुनरीक्षण में अनियमितताओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सौंपा ज्ञापन
January 16, 2026
5:56 pm
Is There An Exit Strategy In Healthcare Set Up?
January 12, 2026
9:37 pm
View And Edit JSB Documents Instantly With FileViewPro
January 11, 2026
11:24 pm
Полотенца из рогожки от Наталья Текстиль
January 11, 2026
11:23 pm

करंट से वृद्धा की मौत : खेत में बकरियों के लिए टहनियां तोड़ते समय हुआ हादसा, मौके पर ही दम तोड़ा
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान
