Explore

Search

April 5, 2026 10:58 pm


हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

अलवर भिवाड़ी में काम करने वाले यूपी के युवक को 11 हजार वॉल्ट की लाइन का करंट लग गया। जिससे 18 साल का युवक विनय गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे अलवर से जयपुर रैफर कर दिया। युवक विनय भिवाड़ी स्थित मदर्सन कंपनी में काम करता था। रविवार को कंपनी में अवकाश होने के चलते वह अपने कमरे पर मौजूद था और कपड़े धोकर छत पर सुखाने लगा तो करंट लग गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कपड़े सुखाते समय विनय का संपर्क अचानक छत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से हो गया। युवक का एक हाथ व पेट अधिक झुलस गया। एंबुलेंस से अलवर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जयपुर के लिए रेफर कर दिया।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर